फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor girl kidnapped in una himachal pradesh

परिजनों ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो घर से भाग गई छात्रा

Wed, 28 Aug 2019 02:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnapped in una himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के मैहतपुर के आसपास के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा घर से अचानक लापता हो गई। निकटवर्ती गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार दोपहर को करीब 3:30 बजे घर से मैहतपुर मुख्य बाजार को आई। वह निजी बस में बैठकर ऊना की ओर चली गई।

विज्ञापन

 
सूत्र बताते हैं कि ऊना से फिर पंजाब के रोपड़ की ओर छात्रा चली गई। लापता छात्रा के पिता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पता चला है कि पिता ने बेटी को पढ़ाई को लेकर डांटते हुए कहा था कि उसने नई और महंगी किताब खरीदकर दी है, फिर भी वह पढ़ती क्यों नहीं। बताते हैं कि इसी डांट से नाराज होकर लड़की घर से कहीं चली गई। अपने साथ एक छोटा सा बैग और मोबाइल ले गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को लड़की के मोबाइल की लोकेशन रोपड़ आ रही थी। बुधवार को मोबाइल की लोकेशन भरतगढ़ के आस-पास बताई गई। फोन की घंटी बज रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रही है। इस दौरान बुधवार बाद दोपहर लड़की का फोन काफी समय तक अंगेज आता रहा है।

यह भी पढ़ें: वायु सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

इससे साबित होता है, कि वह किसी से लंबी बातचीत कर रही थी। वह कहां और किसके संपर्क में थी, अभी तक पता नहीं चल सका है। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed