{"_id":"5d6647008ebc3e012c651276","slug":"father-raped-minor-daughter-accused-arrested-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
Wed, 28 Aug 2019 02:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर उसके साथ कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी गुरदेव चंद ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार लड़की जमा दो की छात्रा है और पिछले तीन चार दिनों से लापता थी। लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिमाचल-पंजाब सीमा पर गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने लड़की को पंजाब में बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि वह पंजाब नौकरी की तलाश में गई थी। उसने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया।
पुलिस ने नाबालिग युवती की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी है और अपने बेटा और बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है।
यह भी पढ़ें: वायु सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी ने बताया कि एसएचओ गोहर संजीव कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: कई 'नालायकों' को इंजीनियर बना चुके हैं 'सॉल्वर', जांच में हुआ बड़ा खुलासा