फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chased five female tricksters; caught one.

Lucknow News: पांच महिला टप्पेबाज को दौड़ाया, एक को पकड़ा

Fri, 25 Sep 2026 03:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Chased five female tricksters; caught one.
लखनऊ। विभूतिखंड में बृहस्पतिवार को चिनहट के मटियारी निवासी सुमन की चेन लूटने वाली पांच महिला टप्पेबाजों को उनकी भतीजी गरीमा ने दौड़ा कर पकड़ लिया। करीब 15 मिनट तक गरिमा भिड़ी रहीं। आरोपियों ने जब उन्हें खुद पर हावी होते पाया तो उनमें से चार तो भाग निकलीं, मगर एक कुछ नहीं कर सकी। गरिमा ने एक आरोपी को विभूतिखंड थाने पहुंचाया। पुलिस ने पांचों पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


गरिमा ने बताया कि कुछ दिन से ताई सुमन की तबीयत खराब थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे वह ताई के साथ लोहिया अस्पताल जा रही थीं। आरोप है कि पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहुंचने पर ताई उतरने लगीं, तभी ऑटो में पहले से सवार पांच टप्पेबाजों में से एक ने उनका पैर दबा दिया। दर्द के कारण ताई जैसे ही नीचे झुकीं तो दूसरी महिला ने उनकी चेन छीन ली। अफरा-तफरी मचने पर पांचों टप्पेबाज अपना बच्चा लिए वहां से भागने लगीं। इस पर गरिमा ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी ने अपना नाम गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली संध्या बताया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed