{"_id":"0e09dd7f31dec35020117de0dde33e21","slug":"minor-girl-caught-with-hashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ पकड़ी नाबालिग लड़की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ पकड़ी नाबालिग लड़की
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक नाबालिग को चरस के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल मणिकर्ण-भुंतर सड़क पर जछणी के समीप हेडकांस्टेबल विनय कुमार नाके पर अपनी टीम के साथ आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों की तलाशी कर रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान मणिकर्ण की ओर से पैदल आ रही एक लड़की को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस ने उससे करीब 240 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि चरस के साथ पकड़ी गई लड़की नाबालिग है। उन्होंने कहा कि आरोपी नाबालिग को कोर्ट में पेश करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। पुलिस नाबालिग से कड़ी पूछताछ करेगी। मामले की छानबीन का जिम्मा हेडकांस्टेबल विनय कुमार को सौंपा गया है।