शादी के दिन मंडप की जगह हवालात पहुंचा दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय तारीख के अनुसार बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोनों परिवारों के लोग इस शादी को लेकर खासे उत्साहित थे। बस मंडप पर शादी की रस्में रिवाजें होने ही वाली थी कि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा सीधे हवालात पहुंच गया।
दरअसल ये मामला हिमाचल के जिला ऊना के हरोली का है। पुलिस के अनुसार दूल्हा बनने वाला ये शख्स धोखाधड़ी कर शादी रचाने वाला था। इसने अमीर लड़की से शादी करने के लिए एक बड़े झूठ का सहारा लिया था।
लेकिन लड़की वालों ने इसकी साजिश जान ली और सबके सामने इसका पर्दाफाश कर दिया।
दूल्हे को जाना पड़ा हवालात
बताया जा रहा है कि ये शख्स ने झूठ का सहारा लेकर हुए लड़की के घरवालों को बहला-फुसलाकर शादी कर रहा था। इसने खुद को एक अमीर घराने का बताया था। लड़की को सपने दिखाए कि उसे वह अपने महल से घर में ले जाएगा।
अच्छे परिवार से संबंध रखने वाली ये लड़की भी शादी के लिए राजी थी और शादी का कार्यक्रम भी तय हो गया था। मगर ठीक वक्त पर लड़की वालों ने इसकी असलियत जान ली। पता चला कि ये कोई अमीर लड़का नहीं है बल्कि दौलत पाने के लिए शादी कर रहा है।
लड़की वालों ने इसकी सरेआम पोल खोल दी। युवक को दौलत की जगह बदनामी सहनी पड़ी। बाद में इसे हवालात भी जाना पड़ा।
घर से भी निकाला गया है युवक
बताया जा रहा है कि ये लड़का अपने घर से भी निकाला जा चुका है। इसीलिए ये बड़े घर में शादी कर ऐशो आराम हासिल करना चाहता था। पिछले कुछ समय से ये हरोली के इस गांव में रह रहा था। इसी दौरान इसने लड़की से जान पहचान की थी।
बाद में सच्चाई सामने आने पर मामला थाने तक पहुंचा। यहां लड़के ने कबूल किया कि वह धोखाधड़ी करने वाला था। पुलिस इसे हवालात में डालने लगी पर इसके माफी मागने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
मगर लड़के को बेईज्जती के साथ साथ इस रिश्ते से भी हाथ धोना पड़ा। अब इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।