फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi police lodges fir against personal assistant of MLA in fraud cae

विधायक के पीए ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए पांच लाख, केस दर्ज

Thu, 28 Jun 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)/जंजैहली/थुनाग (मंडी)/पतलीकूहल/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)/जंजैहली/थुनाग (मंडी)/पतलीकूहल/कुल्लू Updated Thu, 28 Jun 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mandi police lodges fir against personal assistant of MLA in fraud cae

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखे से पांच लाख हड़पने के आरोप में विधायक के पीए पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस में दर्ज शिकायत में नीरज शर्मा गांव डोल पीओ गोपालपुर तहसील सरकाघाट का कहना है कि वह आकार सेवा कार्य समिति के चेयरमैन हैं। आरोपी अभिमन्यु महाजन समिति के सचिव हैं। 

विज्ञापन


08 जून 2016 को नीरज ने कुछ लोगों के साथ मिलकर समिति का गठन किया। एसबीआई बैंक में समिति का अकाउंट नंबर 35825542426 खुलवाया गया। इस अकाउंट से चेक बुक नंबर 115136 और 115235 इश्यू हुए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि अभिमन्यु ने उनके जाली हस्ताक्षर करके चेक बुक निकाली और पांच लाख निकाल लिए। मामले की जांच एएसआई राजकुमार कर रहे हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, अभिमन्यु महाजन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत पर विवाद, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Mandi police lodges fir against personal assistant of MLA in fraud cae

सराज विस क्षेत्र के एक लोक कलाकार का यू ट्यूब पर अपलोड गाना विवादों में है। गीत की एक लाइन में जाति विशेष की भावना को आहत करने का आरोप है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। शिकायत पर पुलिस ने रपट डाली है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि शिकायत पर जांच चल रही है।

यू ट्यूब पर अपलोड गाने में सराज क्षेत्र के एक लोक गायक ने जाति विशेष का जिक्र किया है। टिप्पणी से नाराज लोगों ने गीतकार, संगीतकार और गायक के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रशासन से भी इस संदर्भ में कई शिकायतें की गई हैं। 

सेवानिवृत्त आईएफएस के घर विजिलेंस का छापा

Mandi police lodges fir against personal assistant of MLA in fraud cae

कुल्लू जिला मुख्यालय के रायसन बिहाल में विजिलेंस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गैर हिमाचली सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी के आलीशान बंगले पर छापामारी की है। विजिलेंस ने यहां से तथाकथित बेनामी संपत्ति मामले के दस्तावेजों के अलावा चार लैपटॉप, एक सीपीयू और एक मोबाइल जब्त किया है।

विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वन विभाग में एमडी रहते हुए गलत जानकारियां देकर लोन लेकर सरकार को चूना लगाया है। गैरकानूनी तरीके से एक बीघा जमीन पर आलीशान तीन मंजिला बंगला खड़ा कर दिया।

प्रारंभिक जांच में शिमला की टीम को आरोपी की संपत्ति ज्ञात स्रोतों से अधिक प्रतीत हो रही है।  विजिलेंस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुल्लू के जांच अधिकारी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि बेनामी संपत्ति जुटाने में वन विभाग के कुछ अन्य अधिकारी व कर्मचारियों का भी हाथ हो सकता है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed