फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man poisons wife, daughter to death before committing suicide

जहर देकर पत्नी बेटी को मारा, खुद भी जान दी

Sat, 26 Jul 2014 07:57 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
Man poisons wife, daughter to death before committing suicide

नालागढ़ के राजुपरा में पिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी पत्नी, बेटी और पांच साल के बेटे को जूस में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी जहर निगल लिया। जहर पीने के बाद वह और परिवार तड़पने लगा तो पड़ोसियों ने इन्हें नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां बेटी और बाप ने देर रात दम तोड़ दिया। पत्नी की शनिवार सुबह करीब छह बजे पीजीआई में मौत हो गई। जबकि, पांच साल के बेटे की हालत स्थिर है।

अपने दामाद के इस कृत्य के बाद उसके पंजाब के रहने वाले ससुर सरदार सिद्धू सिंह व सास नरेंद्र कौर ने नालागढ़ थाने में अपने ब्यान दर्ज करवाए।

मानसिक रोगी था रणजीत!

Man poisons wife, daughter to death before committing suicide

पुलिस के मुताबिक रणजीत सिंह मानसिक रूप से पीडि़त था और नशे का सेवन करता था। उसके पिता ने करीब 3 साल पहले उसे अलग कर जमीन का एक टुकड़ा भी दे दिया था, जिसे उसने बेच दिया था।

शक के कारण वह अपनी पत्नी को किसी से बात भी नहीं करने देता था, यहां तक कि उसके मां बाप से भी नहीं। पुलिस ने मृतकों की पहचान उपमंडल के राजपुरा निवासी रणजीत सिंह (42), परमजीत कौर (14) और जसपाल कौर पत्नी (34) के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूस में मिलाया जहर: डीएसपी

Man poisons wife, daughter to death before committing suicide

डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि जूस में जहर मिलाकर रणजीत सिंह ने परिवार को पिला दिया था और बाद में खुद भी पी लिया।

जिससे उनकी मौत हो गई। पता चला है कि रणजीत मानसिक रूप से पीडि़त था। पुलिस ने बिसरा और जूस फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed