फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man murdered by attacked with stone on the head in kullu himachal

सिर पर पत्थर से वार कर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 10:41 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 15 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Man murdered by attacked with stone on the head in kullu himachal

जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी के माशना गांव में लोहड़ी की रात को एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माशना गांव के निवासी दीपचंद (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार दीपचंद के साथ गांव के ही एक अन्य व्यक्ति प्रताप चंद से कहासुनी हो गई। दीपचंद की बहन ने भी बहस को सुना।
विज्ञापन


बाद में दीपचंद की बहन जैसे ही घर से बाहर निकली तो दीपचंद लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्थर से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ

Man murdered by attacked with stone on the head in kullu himachal
हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ कुल्लू की अगुवाई में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपी प्रताप चंद को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद किया है। साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रताप चंद नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट चुका है। जनवरी 2018 में वह सजा काटने के बाद जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed