फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man killed mother and son with an axe at rohru

सरहद पार से घर लाया अपनी और मां की मौत

Sat, 12 Jul 2014 04:27 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Man killed mother and son with an axe at rohru

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अंटी के तहत गांव छाजपुर में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मां बेटे को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल (24) अपने बगीचे में कामगार की तलाश के लिए नेपाल गया था। वीरवार सुबह ही वह अपने गांव वापस पहुंचा था। अपने साथ वह नेपाल से एक परिवार को लाया था।

विज्ञापन


कृष्ण ने लेबर के रहने की व्यवस्था घर के साथ ही बने शेड में कर दी। शाम करीब 7.30 बजे कामगारों ने उसे शेड में बिजली संबंधी सुविधा मुहैया करवाने के लिए अपने कमरे में बुलाया। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस पर नेपाली मूल के व्यक्ति ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और कृष्ण के गले पर दो पर हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी परिवार सहित फरार

Man killed mother and son with an axe at rohru

कृष्‍ण की मां शोदा देवी (47) उस वक्त घर के बाहर घूम रही थी। आरोपी ने शोदा देवी के सिर पर भी कुल्हाड़ी की उल्टी तरफ से पांच छह बार हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रोहड़ू अस्पताल ले जाते वक्त शोदा की मौत हो गई।

आरोपी पत्नी और बच्चों समेत फरार हो गया है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। वारदात के वक्त कृष्‍ण के पिता मिसरू राम किसी काम से गांव में गए हुए थे। कृष्‍ण की पत्नी घर पर अपने बच्चे के साथ अकेली थी।

जब वह करीब 8.30 बजे घर से बाहर निकली तो खौफनाक मंजर देखकर दंग रह गई। उसने शोर मचाया जिस पर गांव वालों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस ने की नाकांबदी

Man killed mother and son with an axe at rohru

घटना की सूचना मिलते ही रोहड़ू के डीएसपी राजकुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा जुब्बल के एसएचओ वीरी सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई है।

गांव के करीब 150 लोग जंगलों में आरो‌पी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने इस बारे में सभी थानों को सूचना जारी कर दी है ताकि अपराधी पकड़े जा सकें। इसके अलावा कुछ एक एरिया सील भी कर दिया है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

Man killed mother and son with an axe at rohru

गौर हो कि अप्‍पर हिमाचल में लोगों को बगीचों में कामगारों की जरूरत होती है। प्रदेश में लेबर नहीं मिल पाती है इसलिए लोग नेपाल जाकर वहां से कामगार ले आते है। पुलिस की हिदायत भी है कि प्रवासी कामगारों का पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं लेकिन लोग ऐसा नहीं करवाते।

इससे पहले भी रोहड़ू और रामपुर में चोरी और कत्ल की वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा कुछ माह पहले सात नेपाली युवकों ने ऐतिहासिक बोंद्रा देवता मंदिर में करोड़ों की चोरी की थी। इनमें पाचं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed