{"_id":"583311b24f1c1bb404b3a205","slug":"man-dies-after-gun-accidentally-fires-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक से अचानक गोली चलने पर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक से अचानक गोली चलने पर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Tue, 22 Nov 2016 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी थाना के तहत गांव मवा लोहारां में एक युवक की बंदूक से अचानक गोली चलने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र विजय सिंह (26) निवासी मवा चिंतपूर्णी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था कि इसी दौरान गलती से फायर हो गया और गोली उसके पेट में जा लगी। जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह निवासी मवा लोहारां चिंतपूर्णी रविवार को अपने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं।
विज्ञापन
बंदूक को साफ करते अचानक गलती से गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत लहूलुहान हालत में डीएमसी लुधियाणा अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मंजीत ने रविवार देर सायं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक होशियारपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था और युवक का पिता भरवाईं स्थित एक बैंक में नौकरी करते हैं। दर्दनाक हादसा होने से गांव में शोक की लहर छा गई है। मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बंदूक की गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।