फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man commit suicide in Una.

अगले महीने थी शादी, जहर निगलकर दे दी जान

Sat, 04 Apr 2015 09:01 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Man commit suicide in Una.

शायद किसी और से मोहब्बत करता था लेकिन शादी उससे नहीं करद पाया। चलती कार में जहर निगल लिया और जान दे दी। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। ऊना के साथ लगते क्षेत्र समूर में एक गाड़ी में सवार युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी लोअर बाजार संधोल, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। युवक बद्दी में किसी निजी फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन

आल्टो कार लेकर घर से निकला

Man commit suicide in Una.

बताया जा रहा है कि युवक की अगले महीने शादी होने वाली थी लेकिन वह किसी और से प्यार करता था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात सरकाघाट निवासी मुकेश कुमार रात को अपनी आल्टो कार में बंगाणा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान उसने समूर के पास अपनी कार रोकी और कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई और अचेत अवस्था में सड़क पर गिर गया। रात के समय रास्ते से गुजर रहे किसी चालक ने इसकी सूचना 108 को दी।

नाजुक हालत में पहुंचाया अस्पताल

Man commit suicide in Una.

इसके बाद युवक को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हुई। हालांकि अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed