आर्थिक तंगी से जूझ रहा था वो और फिर कर...
पांवटा के ग्राम किशनकोट में एक विवाहित युवक अच्छर सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने बीमार बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार करवा रहा था।
हर सप्ताह डायलेसिस करवाने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अच्छर सिंह (32) पुत्र रणजीत सिंह ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। अच्छर सिंह अपने कमरे में लगे पंखे की कुंडी से लटका मिला। शाम करीब साढ़े छह बजे परिजनों ने युवक को लटका हुआ पाया।
बच्चे का पीजीआई में इलाज करवा रहा था
भांटावाली पंचायत प्रधान अजमेर सिंह ने बताया कि विवाहित युवक के तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त अपने एक बच्चे का पीजीआई में उपचार करवा रहे थे जिससे युवक आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान भी रहने लगा था।
अपने बच्चे के डायलेसिस उपचार करवाने को हर माह पीजीआई के चक्कर काटने पड़ते थे। सूचना मिलने पर आईओ मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।