{"_id":"5c65522dbdec221a37669079","slug":"man-beaten-at-gunpoint-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक दिखाकर कर दी युवक की पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक दिखाकर कर दी युवक की पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज
Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के तहत तीन लोगों ने एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर उसकी पिटाई कर डाली। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना भोरंज में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लदरौर गांव के वरुण ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार शाम को वह लदरौर कस्बे में था। तभी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी खुथड़ी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने उसे बंदूक दिखाई और उसके साथ मारपीट आरंभ कर दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन