सर, आपकी 2 करोड़ की लॉटरी लगी है और फिर क्या हुआ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 लाख 85 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। शातिरों ने इस तरीके से धोखाधड़ी की कि आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला हिमाचल प्रदेश्ा के चंबा जिले का है। लॉटरी का झांसा देकर 16 लाख 85 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। डलहौजी थाना क्षेत्र के तहत पंजीकृत हुए इस मामले में पीड़ित ने मोबाइल संदेश पर लॉटरी का झांसा मिलने की बात कही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादंसं की धारा 420 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित पी वैंकटाचलम पुत्र आर पैरियनन निवासी 4/95 गांव कंरुकाडू थाना पलुक, त्रीची तमिलनाडु वर्तमान पता डलहौजी कैंट ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च 2015 को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया था। जिसमें उसे दो करोड़ 35 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही गई थी। बदले में उसे पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया।
अलग-अलग खातों में जमा करवा डाले 16 लाख 85 हजार
उसने 17 मार्च से 26 मार्च के मध्य में अलग-अलग खातों में कुल 16 लाख 85 हजार रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसे संदेश फर्जी आया था और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है।
उन्होंने बताया कि लॉटरी का झांसा देने वालों से लोगों को सावधान रहना होगा। उन्हें इस बात का ख्याल रखना होगा कि कोई भी लॉटरी तब तक नहीं निकलती जब तक उसे खरीदा या फिर उसमें हिस्सा न लिया जाए। कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो लोगों को लॉटरी के नाम पर चूना लगा रहे हैं। पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।