फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lottery cheating, be alert.

लॉटरी के नाम पर ऐसे भी हो रही ठगी, रहें अलर्ट

Thu, 08 Oct 2015 04:21 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
lottery cheating, be alert.

लॉटरी में कार निकलने का झांसा देकर एक युवक को 38 हजार रुपए की चपत लग गई। कार तो मिली नहीं लेकिन ठगी करने वाला शातिर बार बार पैसा जरूर ऐंठता रहा। ठगी का ये मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां शहर का एक युवक लॉटरी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। फर्जी कॉलर ने लॉटरी का झांसा देकर साढ़े 38 हजार रुपये अपने खातों में जमा करवा लिए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं फर्जी कॉलर 22 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए युवक को बार बार संपर्क कर रहा है। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है। युवक के अनुसार 6 अक्तूबर को उसे कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उसे एक चैनल के माध्यम से पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर कार ईनाम में निकली है।
विज्ञापन

कार के बदले दिया ये ऑफर

lottery cheating, be alert.

कार की बजाय युवक को 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी देने का भी ऑफर दिया गया। युवक ने 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लेने का ऑफर स्वीकार किया। इसके कॉलर ने युवक को दो खातों में 12 हजार 800 रुपये और 25 हजार 600 रुपये जमा करवाने को कहा। युवक ने बताए खातों में 38 हजार 400 रुपये की नकदी जमा करवा दी।

राशि जमा करवाने के बाद युवक के खाता में 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी नहीं आई। इसके चलते युवक को आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद भी फर्जी कॉलर उससे पैसे मांग रहा है। युवक ने पुलिस में शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed