फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loot in two temples of kangra.

पुजारियों को बंधक बनाकर 3 नकाबपोशों ने लूटे मंदिर

Thu, 07 Jan 2016 09:44 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
loot in two temples of kangra.

नकाबपोशों ने देर रात दो मंदिरों के पुजारियों को बंधक बनाकर लूटपाट कर डाली। मंदिर में घुसे तीन बदमाश नगदी समेत कई कीमती सामान अपने साथ ले गए। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल पालमपुर के आलमपुर के शिव मंदिर और थुरल पंचायत के हेव गांव के रिड़ए वाली माता के मंदिर में तीन लुटेरों ने एक घंटे के भीतर पुजारी और सेवक को बंधक बनाकर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदातों को अंजाम देकर लुटेरे मंदिरों से 27 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। लुटेरों की संख्या तीन थी। तीनों ने मंकी कैप पहन रखी थी। लूट की वारदात के दौरान आरोपी पहाड़ी बोली का इस्तेमाल कर रहे थे। वारदात के दौरान एक आरोपी ने दूसरे साथी से कहा, साधुए ओ जानी ते मत मारदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंकी कैप लगाकर मंदिर में घुसे, पुजारी को बनाया बंधक

loot in two temples of kangra.

सबसे पहले मंकी कैप पहन कर तीन लुटेरे आलमपुर के शिव मंदिर में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घुसे। मंदिर के महात्मा बेड पर लेटे हुए थे। वह बीमार थे। ऐसे में लुटेरों ने महात्मा के सेवक को बंधक बना लिया। सेवक के बाबा के लंगोट से हाथ पैर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने अलमारी में रखे महात्मा के 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन ले लिया।

इसके एक घंटे के बाद तीनों आरोपियों ने थुरल पंचायत के हेव गांव में रिड़ए वाली माता के मंदिर में धावा बोला। मंदिर का महात्मा भुवनेश्लर गिरी जैसे ही लघु शंका के लिए बाहर निकला, आरोपियों ने उसको बांध कर संदूक में रखे 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन, बैंक की पासबुक और आई कार्ड उड़ा लिए। आरोपियों ने महात्मा के हाथ पैर कपड़े से बांध दिए।

सुबह चला वारदात का पता

loot in two temples of kangra.

घटना का पता वीरवार सुबह तब चला जब गांव से एक लड़का मंदिर गया। उसने मंदिर का दरवाजा बंद देखा तो वह महात्मा के कमरे की तरफ गया। महात्मा का दरवाजा भी बाहर से बंद था। लड़के ने दरवाजा खोला तो अंदर बिस्तर पर महात्मा गिरा पड़ा था। महात्मा के हाथ पांव कपड़े से बंधे थे। चोरों ने कमरे में सारे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया था।

महात्मा ने बताया कि रात ढाई बजे जब उसने अपने कमरे से लघुशंका जाने के लिए दरवाजा खोला तभी वहां तीन व्यक्ति आए। उन्होंने मंकी कैप लगाई हुई थी। मुझे धक्का देकर उन्होंने मेरे हाथ व पांव बांध दिए। थुरल चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा एवं डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ने मौके पर पहुंच का घटना का जायजा ले लिया है। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ को टीमें गठित कर रवाना कर गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed