फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loot and murder of old woman in kinnaur himachal pradesh

तेजधार हथियार से कई वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट कर फरार हो गए लुटेरे

Sat, 20 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Sat, 20 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
loot and murder of old woman in kinnaur himachal pradesh

जनजातीय जिला किन्नौर के मूरंग गांव में लुटेरों ने तेजधार हथियार से कई वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इसके बाद वे घर में लूटपाट कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में क्षेत्र के करीब 250 लोगों से पूछताछ की गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने बुधवार देर रात को मूरंग गांव के थोवारिंग में राज देवी (68) के सिर पर तेजधार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब गांव की एक महिला बिंदो देवी वीरवार को गांव में होने वाले शादी समारोह के लिए निमंत्रण देने बुजुर्ग महिला के घर निमंत्रण देने पहुंचीं। कई बार आवाज लगाने पर भी बुजुर्ग महिला का कोई जवाब नहीं आया। इस पर उक्त महिला ने मृतक बुजुर्ग के भाई  केश कुमार नेगी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

loot and murder of old woman in kinnaur himachal pradesh

नेगी ने रसोई घर का कुंडा खोलकर देखा तो राजदेवी खून से लथपथ पड़ी थी। बुजुर्ग के सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

केश नेगी के मुताबिक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या करने के बाद लुटेरों ने घर के सभी पांच कमरो में लूटपाट की। डीएसपी धनसुख दत्ता ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी। पुलिस ने विशेष एसआईटी का गठन किया है। टीम में डीआई किन्नौर विक्रम सिंह, थाना प्रभारी मूरंग संदीप कुमार, एएसआई पूर्ण सिंह, एएसआई जीतराम शर्मा, आरक्षी प्रेम, मुख्य आरक्षी अनुज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed