{"_id":"580708a64f1c1bf36e70315e","slug":"look-out-notice-to-hpssb-ex-chairman-sm-katwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटवाल ने नहीं किया सरेंडर, लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटवाल ने नहीं किया सरेंडर, लुकआउट नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की भर्तियों में धांधली के बहुचर्चित मामले में आरोपी एसएम कटवाल ने मंगलवार को भी आत्मसमर्पण नहीं किया है। इससे पहले कटवाल को 26 सितंबर तक सरेंडर करना था।
विज्ञापन
लेकिन सरेंडर नहीं करने के बाद और विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने के बाद कोर्ट ने 18 अक्तूबर तक सरेंडर करने के लिए वारंट जारी किया था। लेकिन मंगलवार को भी एसएम कटवाल ने सरेंडर नहीं किया तो विजिलेंस ने दोबारा कोर्ट में अपना पक्ष रखा। इसके बाद हमीरपुर कोर्ट ने 15 नवंबर तक एसएम कटवाल को वारंट जारी कर सरेंडर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया, ताकि वह विदेश न भाग पाएं। इससे पहले न्यायालय ने चारों आरोपियों को 26 सितंबर तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे। लेकिन एसएम कटवाल ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। जबकि इस मामले से जुड़े दो शिक्षकों और बोर्ड के एक सदस्य को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
बोर्ड की भर्तियों में धांधली के दोषी तत्कालीन बोर्ड सदस्य डा. विद्यानाथ ने 24 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं दोषी शारीरिक शिक्षक राकेश छाबड़ा को विजिलेंस ने चंबा और टीजीटी के लिए चयनित मदन गोपाल को विजिलेंस ने ऊना से गिरफ्तार किया था।
तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल में भेज दिया गया है, जबकि मामले का चौथा दोषी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, एएसपी विजीलेंस बलबीर सिंह का कहना है कि दोषी एसएम कटवाल का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने 15 नवंबर तक सरेंडर करने का वारंट जारी किया है।