फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   liquor shop and cash looted by showing pistol in una himachal

पिस्तौल दिखाकर लूटा शराब का ठेका, 60 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए शातिर

Fri, 22 Nov 2019 03:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
liquor shop and cash looted by showing pistol in una himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के थाना गगरेट के तहत दौलतपुर चौक में शराब के ठेके पर लूट का मामला सामने आया है। शातिर पिस्तौल दिखाकर शराब और नकदी लूटकर फरार हो गए।  इस संबंध में दौलतपुर पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। दौलतपुर चौक में तलवाड़ा रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्जमैन जुगल किशोर पुत्र आज्ञा राम निवासी जसवां कोटला व सुनील दत्त पुत्र जसवंत सिंह निवासी डाडासीबा ने पुलिस चौकी दौलतपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि रात को जब वे ठेके के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे तो तलवाड़ा की तरफ से एक गाड़ी आई।

विज्ञापन


उस गाड़ी से उतर कर चार से पांच लोग ठेके पर आए और एक ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर करीब 60 हजार रुपए नकद व 8 से 10 शराब की बोतलें लूट कर ले गए। शातिरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट को भी उन्होंने ढका हुआ था। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ठेके पर लगा सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो कैमरा रात से बंद पाया गया। इसके अलावा जब पुलिस ने दौलतपुर चौक पर लगे सीसीटीवी को चैक किया तो सेल्जमैन द्वारा बताई गई गाड़ी उनमें कहीं नजर नहीं आई। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed