फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   liquor scam una: formar DGP son-daughter in law raided after seven hours of questioning

शराब घपला: पूर्व डीजीपी के बेटे-बहू से सात घंटे पूछताछ

Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
liquor scam una: formar  DGP son-daughter in law raided after seven hours of questioning
प्रतीकात्मक तस्वीर

साइबर ट्रेजरी में जाली चालान पेश कर शराब कारोबार के बहुचर्चित ढाई करोड़ के घपले में विजिलेंस ने मामले में आरोपी पूर्व डीजीपी की बहू हरप्रिया मिन्हास से सात घंटे से ज्यादा पूछताछ की।

विज्ञापन


विजिलेंस ने हरप्रिया के पति एमिल मिन्हास से भी सवाल-जवाब कर ब्यान दर्ज किए हैं। मामले के दूसरे आरोपी फर्म के सीए रोहित कुमार से भी विजिलेंस ने पूछताछ की है। आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार को विजिलेंस ने सनोली गांव में छापा मारकर कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं जिसके बाद विजिलेंस ने इनके ठिकानों से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों पर साइबर ट्रेजरी में फर्जी चालान पेश कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आरोपी हरप्रिया और रोहित कुमार ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। इसके चलते विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। अदालत ने उन्हें जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है।


विजिलेंस ने इस मामले में दो दिन पूर्व रोहित का लैपटॉप बरामद किया था। मंगलवार को हरप्रिया मिन्हास से भी लैपटॉप व कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर विजिलेंस जांच को आगे बढ़ा रही है।

विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने हरप्रिया व उनके पति एमिल मिन्हास व सीए रोहित से पूछताछ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed