फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lifetime imprisonment in rape case

आठवीं की छात्रा से दुराचार करने के दोषी को उम्रकैद की सजा

Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
lifetime imprisonment in rape case

दुष्कर्म के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने वाले रविंद्र शर्मा को प्रदेश हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए यह सजा सुनाई। मामले के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के साथ दोषी ने उस वक्त दुष्कर्म किया जब वह घर के समीप बावड़ी से पानी लेने गई थी।

विज्ञापन


कुल्लू जिला में यह घटना 15 दिसंबर 2009 को घटी थी। दुष्कर्म से आहत इस नाबालिग पीड़िता ने 2 जनवरी की रात को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस स्टेशन बंजार में मामला दर्ज होने के बाद दोषी के खिलाफ  अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुल्लू के समक्ष ट्रायल चलाया गया। निचली अदालत में सरकार दोषी को सजा दिलाने में असफल रही।
विज्ञापन


सरकार ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुल्लू के 28 जुलाई 2010 के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने दोषी रविंद्र शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई। गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश कुल्लू ने हाल ही में एक अन्य नाबालिग को अगवा करने के बाद गैंगरेप में संलिप्त होने के कारण 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इस कारण दोषी पहले से ही केंद्रीय जेल नाहन में बंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किलो चरस रखने पर 15 साल कैद
हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला जिला के मजहोत्ली के नरेश उर्फ  निटु को 2 किलो चरस रखने का दोषी ठहराते हुए 15 साल के कठोर कारावास और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर ने विशेष न्यायाधीश शिमला के फैसले को पलटते हुए यह सजा सुनाई।


2 नवंबर 2011 को पुलिस ने दोषी से 2 किलो चरस बरामद की थी। विशेष जज शिमला के समक्ष मुकद्दमा चलाया गया लेकिन अभियोजन पक्ष निचली अदालत में दोष साबित नहीं कर पाया। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed