फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Another accused from an inter-state cyber gang arrested in Rajasthan.

Charkhi Dadri News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का एक और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Another accused from an inter-state cyber gang arrested in Rajasthan.
चरखी दादरी। सस्ते आईफोन का झांसा देकर और बाद में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डराने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ चरखी दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में गहन तकनीकी जांच के बाद राजस्थान के अलवर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक गिरोह से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नौसवा निवासी शिकायतकर्ता आनंद कुमार ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखकर उसने उस पर क्लिक किया था। इसके बाद अज्ञात लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले आईफोन की डिलीवरी, रिफंड और जीएसटी के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग-अलग किस्तों में रुपये लेने शुरू कर दिए। जब शिकायतकर्ता ठगी के जाल में फंस चुका था तो शातिर आरोपियों ने उसे डराने के लिए एक नया तरीका अपनाया।
बताया गया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी विक्रम राठौड़ बताते हुए शिकायतकर्ता को फोन किया। उसने झूठा केस दर्ज होने और बैंक खाता फ्रीज होने का डर दिखाया। साथ ही शिकायतकर्ता को जेल भेजने की धमकी दी गई। इसके बाद केस रफा-दफा कराने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उससे कुल 4 लाख 5 हजार 110 रुपये की ठगी कर ली गई।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के लेनदेन की जांच के आधार पर गिरोह से जुड़े आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भिवानी भेज दिया गया। पुलिस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed