{"_id":"6a8b520fae9f7dea490108d2","slug":"attack-on-gopi-radha-inter-college-school-bus-female-students-mistreated-varanasi-news-c-20-vns1021-1517347-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का दुस्साहस: गोपी राधा इंटर कॉलेज की स्कूल बस पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का दुस्साहस: गोपी राधा इंटर कॉलेज की स्कूल बस पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी; एफआईआर दर्ज
Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM IST
सार
वाराणसी में बदमाशों ने गोपी राधा इंटर कॉलेज की बस पर हमला कर दिया। घटना में कई छात्राएं चोटिल हुई हैं। मामले में कंडक्टर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार मनबढ़ों ने गोपी राधा इंटर कॉलेज की बस पर हमला कर दिया। छात्राओं से बदसलूकी भी की। इस घटना में चार से पांच छात्राएं घायल हो गईं, जबकि बस कंडक्टर और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर 7200 रुपये की रंगदारी भी वसूली। पीड़ित कंडक्टर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
कंडक्टर सतीश यादव ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएचयू छित्तूपुर गेट के पास गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की बस लगभग 40 छात्राओं को छोड़कर लौट रही थी। तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से रगड़ खा गई। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात चालक और राजवीर सिंह ने मुझे और बस चालक रविशंकर राय से मारपीट की। बस के शीशे तोड़ दिए, जिससे पांच छात्राएं घायल हुईं। आरोपियों ने मुझे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया। पिस्टल दिखाकर मोबाइल छीना और जान से मारने की धमकी दी।
बाद में मनबढ़ स्कूल पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज की। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज कमलाकांत यादव का भी अपहरण कर लिया गया। उनसे जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी बनवाने के लिए 7200 रुपये का भुगतान करवाया गया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि कंडक्टर सतीश यादव की तहरीर पर अपहरण, रंगदारी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। छित्तूपुर क्षेत्र और विद्यालय परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।