{"_id":"6a8b50c7cf27d68ed70bb21b","slug":"accused-wanted-for-three-years-carrying-a-reward-of-5000-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155909-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन साल से वांछित पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन साल से वांछित पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने गोवंश तस्करी, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और अवैध हथियार से फायरिंग के मामले में तीन साल से वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी जगदीश निवासी तोशाम को शनिवार को तोशाम बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर 2023 को सीआईए द्वितीय में तैनात एएसआई रमेश को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में छह-सात युवक गोवंश को रस्सियों से बांधकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। कैंटर तोशाम क्षेत्र में बिजली बोर्ड के पास खड़ा है।
विज्ञापन
सूचना पर एएसआई रमेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने कैंटर को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने कैंटर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की।
पीछा करने के दौरान कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गए। वहीं पुलिस टीम ने कुछ आरोपियों को काबू कर लिया। इनमें आफिक निवासी उटावड़ थाना उटावड़ जिला पलवल, आरिफ निवासी बाइका डंडा रोजका सोहना और आमीन निवासी पयंगांव शामिल थे। पुलिस ने मौके से गोवंश, उन्हें बांधने में इस्तेमाल रस्सियां और अन्य सामान बरामद किया। आरोपी आफिक जावेद की तलाशी में उसके कब्जे से देसी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद हुए।
पुलिस ने 14 नवंबर 2023 को आरोपियों पर अभियोग दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने 22 अगस्त को पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी जगदीश को काबू किया।