{"_id":"6a8b4fef435ea87fef072e21","slug":"unidentified-body-found-wrapped-in-a-sheet-in-nanpur-distributary-suspected-case-of-murder-and-dumping-hapur-news-c-306-1-gha1001-123695-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नानपुर रजवाहे में चादर में लिपटा मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नानपुर रजवाहे में चादर में लिपटा मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के नानपुर गांव स्थित रजवाहे में रविवार को चादर में लिपटा करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से दहशत फैल गई। शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया शव को देखकर हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार को रजवाहे में चादर में लिपटा शव दिखाई दिया। शव की हालत काफी खराब थी और दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं, शव को रजवाहे में किस तरह पहुंचाया गया, इसे लेकर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव की हालत सड़ी-गली है और करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।