{"_id":"56e8f4cb4f1c1b79538b4585","slug":"leopard-attack-on-child-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर के पास खेल रहे बच्चे पर दिनदहाड़े तेंदुए का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के पास खेल रहे बच्चे पर दिनदहाड़े तेंदुए का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 16 Mar 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
इस बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया। इससे यह घायल हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी शहर के रामनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के पास मैदान में खेल रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से बच्चा आंशिक रूप घायल हुआ है। वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए के हमले से रामनगर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जोनल अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर वार्ड में एफसीआई गोदाम के पास छोटे से मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। करीब साढ़े बारह बजे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। बच्चों के शोर और चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। जैसे ही लोग बाहर निकले तो तेंदुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से रामनगर निवासी राजीव कुमार का पांच साल का बेटा ओशम आंशिक रूप से घायल हो गया। बच्चे की टांग पर काफी गहरा जख्म हुआ है और उसके चेहरे पर भी खरोंचे आई हैं। डाक्टरों ने बच्चे को उपचार के बाद घर भेज दिया है। रामनगर वार्ड के लोगों में तेंदुए के हमले से दशहत का माहौल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी यहां पर तेंदुए को खुलेआम घूमते हुए देखा गया था और इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को भी दी थी। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है।
पुलिस ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी चौकी प्रभारी रामलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजीव कुमार की ओर से तेंदुए के हमले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।