फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   latest news on dharamshala gangrape case.

सीएम ने कहा, नहीं हुआ है छात्रा के साथ गैंगरेप

Fri, 22 May 2015 09:24 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
latest news on dharamshala gangrape case.

हिमाचल के धर्मशाला में छात्रा से कथित गैंगरेप मामले में बड़ी खबर है। पुलिसिया जांच के बाद सीएम वीरभद्र ने इस मामले को अफवाह बताते हुए कहा कि किसी छात्रा से गैंगरेप नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि मामले से जुड़ी एक लड़की से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि कॉलेज में कोई गैंगरेप नहीं हुआ है। लड़की ने पुलिस में इस मामले से जुड़े बयान दिए है। सीएम का कहना है कि किसी को बदनाम करने के लिए ये अफवाह फैलाई गई थी। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी केस करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह के समय ही इस लड़की को पकड़ा था। मामला गरमाने के बाद धर्मशाला थाने को सील कर दिया गया था। मीडिया की एंट्री भी बंद कर दी गई थी। पुलिस मुख्यालय से एडीजीपी संजय कुंडू इस मामले की तहकीकात के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल से थाने में पूछताछ

latest news on dharamshala gangrape case.

वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल से भी पूछताछ शुरू हो गई हे। उनसे सुबह से ही धर्मशाला थाने में पूछताछ चल रही है। इसके अलावा वो दो छात्राएं भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हैं जिन्होंने मीडिया के सामने आकर छात्रा से गैंगरेप की बात कही थी।

दोनों छात्राएं अभी भी अपनी बात पर कायम है। इनका कहना है कि एक छात्रा रोती हुई आई थी और यह अपनी बहन के साथ गैंगरेप होने की बात कह रही थी। हालांकि, अभी तक पीड़िता और आरोपियों का कोई पता नहीं है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

वहीं, एबीवीपी ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन तेज कर दिया है। सुबह से ही परिषद कार्यकर्ता सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पुलिस का खुलासा, सोशल मीडिया ने गढ़ी गैंगरेप की कहानी

latest news on dharamshala gangrape case.

धर्मशाला शहर में किसी से गैंगरेप नहीं हुआ। यह सब सोशल मीडिया की गढ़ी हुई झूठी कहानी है। यह नतीजा पुलिस की एसआईटी ने जांच में निकाला है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस जांच के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी ने किसी को बदनाम करने का दुस्साहस किया है। ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

वीरवार शाम सवा पांच बजे डीजीपी संजय कुमार ने इस मामले पर आनन-फानन में पत्रकार वार्ता बुलाई और कहा कि शिकायतकर्ता और पीडि़ता दोनों को ट्रेस कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि न तो दुराचार हुआ है और न ही ऐसी कोई और घटना। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और कथित पीडि़ता के यही बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास दर्ज किए जाएंगे।

छानबीन जारी है। संजय कुमार ने कहा कि पुलिस की जांच में किसी नेता का नाम नहीं आया है। डीजीपी ने पुलिस पर किसी दबाव से इंकार किया। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि वीरवार सवेरे ही पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में शिकायतकर्ता लड़की को ट्रेस किया गया, उसके अभिभावक भी बुलाए गए और पूछताछ की गई। कथित पीडि़ता और उसके अभिभावकों से भी संपर्क किया गया।

हाईप्रोफाइल ड्रामे का पुलिस ने किया अंत

latest news on dharamshala gangrape case.

इन दोनों के बयान के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि कोई कथित दुराचार नहीं हुआ। उसने तो छेड़खानी या अन्य मामूली घटना से भी इंकार किया है। डीजीपी ने कहा कि यह सोशल मीडिया पर चली मनगढ़ंत कहानी है। यह कहानी पिछले पांच दिन से फेसबुक व ट्विटर पर धर्मशाला गैंगरेप टैग से चल रही थी।

डीजीपी ने कहा जिस लड़की ने शिकायत की, वह कॉलेज में नहीं पढ़ती। पर उसने जिसकी शिकायत की, वह इस कॉलेज की छात्रा जरूर है। कथित घटना के बाद से यह लड़की कॉलेज में नहीं थी। प्रिंसिपल को इसी लड़की ने कहा था कि उसकी बहन के साथ छेड़खानी हुई है। जबकि ये उसकी बहन भी नहीं है।

जांच के मुताबिक इस लड़की को पहले भी राज्य से बाहर की पुलिस एक मामले में धर्मशाला में छोड़ चुकी है। ऐसे में यह मालूम किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में इस लड़की ने कथित पीडि़ता की शिकायत की। एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुंडू ने कहा जरूरी हुआ तो वह भी धर्मशाला विजिट करेंगे।

कई बार घर से भाग चुकी है तथाकथित शिकायतकर्ता

latest news on dharamshala gangrape case.

शिकायतकर्ता महिला धर्मशाला के पास पालमपुर रोड पर थोड़ी दूर पड़ने वाले एक गांव की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। सूत्र बताते हैं कि यह महिला कई बार घर से भाग चुकी है। उसके परिजन कई बार उसकी गुमशुदगी के बारे में पुलिस में शिकायत करवा चुके हैं। बताते हैं कि महिला का तीन साल का बच्चा भी है।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में पुलिस इस तथाकथित शिकायर्ता महिला को बरेली से पकड़ कर लाई है। देर शाम शहर में खबरें यह भी चलीं कि महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया। चर्चा यह भी रही कि पूरे प्रकरण के पीछे माजरा कहीं राजनीतिक तो नहीं। हालांकि, सारी स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सोशल मीडिया में जिस तरह मामला उठा, उससे प्रदेश की साख गिरी है। इस मामले में एसआईटी काम कर रही है और जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। किसी ने साजिश के तहत ऐसा किया है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अब भी अनसुलझे हैं ये सवाल

latest news on dharamshala gangrape case.

• हर अपराध का कोई मोटिव होता है। पुलिस अब तक यह नहीं बता पाई शिकायतकर्ता ने किसके इशारे पर और क्यों गैंगरेप की अफवाह फैलाई?
• बुधवार को पुलिस ने कहा था कि कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला, तो रातोंरात शिकायतकर्ता, कथित पीड़िता कैसे हाथ लग गईं जबकि शिकायतकर्ता का पता किसी को मालूम नहीं था।
• प्राचार्य ने माना था कि छेड़छाड़ की शिकायत आई थी। लेकिन, अब लड़की ऐसी शिकायत से इंकार क्यों कर रही है?
• पांच दिन कहां गायब रहीं शिकायतकर्ता, पीड़िता?
•पूछताछ महिला थाने की बजाय धर्मशाला पुलिस स्टेशन में क्यों हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed