{"_id":"dbacb1c37d3947a4e61698fb0c772029","slug":"landlord-shoot-by-gun-awakened-from-sleep-by-burglars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर रहे शातिरों ने मकानमालिक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर रहे शातिरों ने मकानमालिक को मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 08 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागड़ा के धर्मशाला में चोरी करने आए शातिरों ने मकान मालिक को गोली मार दी। इस हमले में मकान मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मामला धर्मशाला का है। यहां पर कुछ शातिर एक घर में चोरी के इरादे आ घुसे। मामला देर रात का है। घर में छेड़छाड़ की आवाज सुनकर जब मकान मालिक नींद से जागा और उसने पूरा मामला जानने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर गोली से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और फौरन गंभीर रूप से घायल शख्स को उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं आया तो डाक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।