स्कूल टीचर ने लगाया फंदा, छात्र ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के मिडिल बाजार में एक स्कूल शिक्षिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शिक्षिका शहर के ही एक प्राइवेट स्कूल में तैनात थी और इसकी शादी इसी साल होनी थी। पुलिस के अनुसार मिडिल बाजार में इस युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 साल की युवती संजौली में एक निजी स्कूल में टीचर थीं। बताया जा रहा है कि युवती की अक्तूबर को शादी होनी थी।
घर पर मां-बाप नहीं थे। वह शहर से बाहर थे। एक भाई है जो दुकान पर था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे घटना का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।
होटल मैनेजमेंट के छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ
उधर, बिलासपुर के थाना भराड़ी के अंतर्गत होटल मैनेजमेंट के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक शिमला में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और इन दिनों ननिहाल खलियाना आया था। परिजनों के अनुसार निशांत शर्मा के सिर में दर्द हुआ और उसने दवाई खाई। इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस संदर्भ में 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। निशांत मूल रूप से मंडी का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के अंतर्गत 19 वर्षीय युवक निशांत शर्मा जिला शिमला के कुफरी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह अपने ननिहाल खलियाना में रहता था।
बचपन से ही उसका पालन पोषण ननिहाल में हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका पैतृक घर जिला मंडी में है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बयान में बताया कि युवक के सिर में दर्द हुआ और उसने कोई दवाई खा ली। इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गई। इसके बाद परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए। भराड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन, जब तक परिजन उसे वहां लेकर पहुंचते देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।