सरेआम जूतों से पीटा युवक, पैर छूने के बाद छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने सरेआम एक युवक की जूतों और चप्पलों से ऐसी धुनाई कर दी कि लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। युवक ने महिला के पैर छूकर उससे माफी मांगी। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां उपमंडल हरोली के क्षेत्र घालूवाल में एक युवक को विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। बाद में पीड़ित महिला ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
बाद में क्षेत्र की महिलाओं ने सरेआम जूतों व चप्पलों से युवक की पिटाई कर डाली। महिलाओं ने उसे इतना पीटा कि उसके मुंह व सिर आदि अन्य जगहों से भी खून बहने लगा। उसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इस दौरान उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
पैर छूकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपने साथ काम कर रही विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान उक्त महिला ने जब घर पर आकर अपने परिजनों को बताया तो उनके घर की सभी महिलाओं ने उक्त युवक को घालूवाल में वीरवार शाम को घेर लिया।
आठ से दस महिलाओं ने सरेआम उक्त युवक की जूतों, चप्पलों और लात-घूंसों के साथ इतनी पिटाई की कि उक्त युवक के होश ठिकाने लगा दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त युवक को बचाया। युवक ने मौके पर महिलाओं से माफी भी मांगी और विवाहिता के पैर छूकर जान छुड़ाई।
मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे निजी चिकित्सक के पास उपचार दिलाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान युवक को उसके घर तक लोगों ने छोड़ दिया।