उसके लिए हैवान बन गया ये 'भगवान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टर को जीवन बचाने वाला भगवान माना जाता है लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक डाक्टर गुस्से में हैवान बन गया और चली गई किसी बेकसूर की जान। मामला शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र का है जहां पर गिरी खड्ड के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली युवक का शव बरामद किया गया है।
वह कोटखाई अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक के साथ हाथापाई के बाद से गायब था। सोमवार को नेपाली मूल के दो व्यक्ति विजय व अर्जुन अपनी पत्नियों का इलाज करवाने कोटखाई अस्पताल आए। दोनों अस्पताल के बाहर कैंटीन में चाय पी रहे थे कि इसी बीच वहां डा. नीरज शर्मा पहुंचे।
किसी बात को लेकर डा. नीरज शर्मा व विजय के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद डा. नीरज ने विजय को थप्पड़ मारा तथा दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
मारपीट के बाद से गायब था अर्जुन
दूसरे युवक अर्जुन ने हाथापाई को रोका तथा विजय को अस्पताल परिसर से बाहर ले गया, लेकिन विजय की गाली गलौच से गुस्साए डा. नीरज शर्मा ने परिसर के बाहर जाकर भी उसके साथ मारपीट की तथा उसे धमकाया।
मारपीट के डर से विजय समीप के जंगल की ओर भाग गया तथा कुछ दूरी तक डा. नीरज शर्मा भी उसके पीछे भागा। उस घटना के बाद से विजय गायब था।
चिकित्सक डा. नीरज शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।