फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping at gunpoint in solan

घर की पार्किंग से किडनेप किए कारोबारी बाप-बेटा, जंगल में फेंका

Sat, 28 Jan 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 28 Jan 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint in solan

हिमाचल के सोलन जिले में राजगढ़ मार्ग पर तीन नकाबपोशों ने कारोबारी बाप-बेटे को गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया। कारोबारी बाप-बेटे अपने घर की पार्किंग में कार पार्क कर रहे थे। नकाबपोश पहले से ही यहां छिपे थे। उन्होंने दोनों को गन प्वाइंट पर कार की पिछली सीट पर बैठाया और गाड़ी को उनके मालरोड स्थित फाइनेंस कंपनी कार्यालय में ले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां नकाबपोशों ने एक व्यक्ति विशेष के फाइनेंस (ऋण) से संबंधित कागज कब्जे में लिए। दोनों को फिर गाड़ी में धकेल दिया और मारपीट की। आरोप है कि इतने में हमलावर ने बेटे पर फायर कर दिया, लेकिन कारोबारी ने उसे पीछे खींच लिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन


बाद में बाप-बेटे को नशीला पदार्थ सूंघाकर शमलेच के पास जंगल में फेंक दिया। कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर नकाबपोश फरार हो गए। बाप और बेटे की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। मामला पारिवारिक रंजिश का भी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अंजुम आरा ने कहा कि अमित अग्रवाल पुत्र चंद्रपाल निवासी नारायण विला सूर्या विहार राजगढ़ रोड सोलन का रहने वाला है। वह आनंद फाइनेंस इनवेस्टमेंट कंपनी चलाता है। उसके पिता हिमाचल कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड क्रेडिट कंपनी में बतौर सचिव कार्यरत हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

70 जगह साइन करवाए, एक करोड़ भी मांगे

kidnapping at gunpoint in solan

मामला बुधवार देर रात का है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय ले जाकर अपहरणकर्ता कह रहे थे कि राजकुमार मित्तल के सारे लोन के कागज हमें दे दो, नहीं तो तुम्हें मार देंगे। डर के कारण उन्होंने कार्यालय में वापस आकर उन्हें सारे

कागज दे दिए। इसके बाद दोनों को कार में बैठाकर शमलेच की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने गोली भी चलाई, लेकिन उसके पिता ने अमित को उसे पीछे खींच लिया। इस कारण उसे गोली नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी विवाद में मामले दर्ज हो चुके हैं।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को एफएसएल की टीम शमलेच में जाकर तहकीकात करेगी। शिकायत में कहा है कि नकाबपोशों ने पिता-पुत्र से करीब 60 से 70 कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उनसे एक करोड़ की मांग की। उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर वे तीनों भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed