फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kanhaiya statement on army, FIR at dharamshala.

सेना पर दिए बयान में फंसे कन्हैया, दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 05 Apr 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 05 Apr 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
 kanhaiya statement on army, FIR at dharamshala.
कन्हैया कुमार

सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ बुधवार को धर्मशाला कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा। राष्ट्रीय निशानेबाज एवं मंडी जिले के पधर निवासी रिटायर सूबेदार काहन सिंह ठाकुर ने कन्हैया को लीगल नोटिस भेजा था।

विज्ञापन


कन्हैया से 15 दिन में जवाब मांगा था और सेना से माफी मांगने को कहा गया था। कन्हैया ने न तो माफी मांगी और न ही नोटिस का जवाब दिया है। काहन सिंह के वकील विश्वचक्षु ने बताया कि अब छह अप्रैल को धर्मशाला कोर्ट में कन्हैया के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


काहन सिंह ने कहा कि इससे पूर्व धर्मशाला के शहीद स्मारक में बुधवार को पूर्व सैनिक, वीर नारियों सहित अर्द्ध सैनिक बल के सेवानिवृत्त जवान शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद कन्हैया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काहन सिंह ने बताया कि कन्हैया ने सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके न केवल जवानों और वीर नारियों को आहत किया बल्कि दुनिया भर में भारतीय सैनिकों को बदनाम भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed