फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jewelry worth 25 lakhs seized from Punjab businessman in una himachal

पंजाब के कारोबारी से पकड़े 25 लाख रुपये के आभूषण, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Fri, 27 Sep 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 25 lakhs seized from Punjab businessman in una himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के मध्यक्षेत्र उड़नदस्ता ऊना की टीम ने गुप्त सूचना पर बिलासपुर के बरठीं में पंजाब के एक कारोबारी को 25 लाख के आभूषणों के साथ पकड़ा है। बिना बिल सामान ले जा रहे कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कारोबारी अमृतसर से हिमाचल के कुछ जिलों में आभूषण की सप्लाई करने आता है।

विज्ञापन


अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कारोबारी प्रदेश में बिना बिल का सामान सप्लाई कर विभाग को लाखों का चूना लगा रहा है। इसके बाद टीम ने वीरवार को कारोबारी को बरठीं में बिना बिल के आभूषणों के साथ पकड़ा। विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों सहित बसों की भी चेकिंग कर रही है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश भारतीय ने बताया कि मध्यक्षेत्र उड़नदस्ता ऊना के सहायक आयुक्त संजय चौधरी ने टीम में शामिल निरीक्षक गणेश शर्मा, रामू मंडयाल, प्रशांत, दिनेश तथा त्रिलोक के साथ गुप्त सूचना पर बरठीं में अमृतसर के एक कारोबारी से 25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आरोपी से जब टीम ने आभूषणों के बिल मांगे तो वह बिल नहीं दे पाया। इस पर कारोबारी को डेढ़ लाख का जुर्माना किया गया है। त्योहारी सीजन के चलते विभाग विभिन्न जगह छापामारी कर रहा है। टैक्स चोरी करने तथा बिना बिल सामान सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed