{"_id":"4f02f32687814a25f5a58804dcf4d414","slug":"jeep-crushed-elderly-women-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को सड़क पर मिली दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को सड़क पर मिली दर्दनाक मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिला के घुमारवीं मैहरन गांव में गत दिवस एक तेज रफ्तारी जीप ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना को फोन पर सूचना मिली कि मैहरन के पास हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंच गई ओर महिला के श्व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक गोपाल निवासी गुग्गाघाट काफी तेज रफ्तार से जीप चला रहा था। जिससे सड़क किनारे चल रही मृतक अयोध्या देवी (64) निवासी मैहरन उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बुरी तरह से घायल हुई महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जीप चालक को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
हादसे में जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंजनी जसवाल ने इसकी पुष्टि की है।