{"_id":"591851a04f1c1b231f855508","slug":"jbt-teacher-commit-suicide-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर अकेले जेबीटी अध्यापक ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर अकेले जेबीटी अध्यापक ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा(चंबा)
Updated Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा के तीसा उपमंडल की बणतर पंचायत में रविवार सवेरे जेबीटी अध्यापक ने लाइसेंस शुदा बंदूक से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह वासी गांव सियूंरा राख के तौर पर की गई है, जो मानसिक तौर से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह निहाल सिंह के पारिवारिक सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान निहाल सिंह ने घर के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। इस घटना का पता परिवारिक सदस्यों के घर लौटने पर लगा जब उन्होंने निहाल सिंह को बाथरूम में खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सलूणी महिंद्र कुमार मिन्हास की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बंदूक को जब्त कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान था और उपचार करवा रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी सलूणी महिंद्र कुमार मिन्हास ने घटना की पुष्टि की है।