{"_id":"2c635172bd27c0540e6457247a107925","slug":"itbp-jawan-crushed-in-horrific-canter-bike-accident-near-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर चालक ने कुचला आईटीबीपी का जवान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर चालक ने कुचला आईटीबीपी का जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पनखूह में बुधवार को टिप्पर चालक ने बाइक सवार आईटीबीपी के जवान को कुचल दिया। हादसे में सैनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंड क्षेत्र के तहत ठाकुरद्वारा के पास हिमाचल बॉर्डर पर पंजाब में पड़ते गांव पनखूह में एक क्रशर लदे टिप्पर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही हाजीपुर के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार की शिनाख्त संदीप सिंह पुत्र वजीर सिंह निवासी नवापिंड सिद्धपुर दीनानगर (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में नौकरी करता था। छुट्टी पर घर आया हुआ था तथा किसी काम से ठाकुरद्वारा की तरफ आ रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां अस्पताल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। टिप्पर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304 ए और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।