{"_id":"5d0de6a88ebc3e20ed3737c1","slug":"itbp-jawan-arrested-for-molesting-woman-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार
Sat, 22 Jun 2019 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (उदयपुर) लाहौल-स्पीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (उदयपुर) लाहौल-स्पीति
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लाहौल घाटी में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईटीबीपी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है और आरोपी के खिलाफ एसस-एसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को कारगा स्थित कैंप से गिरप्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति के साथ केलांग थाने आकर कारगा में तैनात हिमाचल के आईटीबी जवान के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे कैंप जाकर धर दबोचा है।
विज्ञापन
घाटी के लोगों ने इसे शर्मसार करने वाली घटना बताया है। डीएसपी केलांग सुशांत शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने धारा -354 ए के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर इस घटना पर लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन भी मीडिया के आगे बोलने को तैयार नहीं है। घाटी के लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हिमाचल के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख को इस बारे लिखा जाएगा।