{"_id":"58a6e00c4f1c1b6439d841df","slug":"iph-je-caught-red-handed-while-taking-bribe-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल पास करने के लिए 30 हजार मांग रहा था जेई, रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल पास करने के लिए 30 हजार मांग रहा था जेई, रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने हिमाचल के धर्मशाला उपमंडल में तैनात आईपीएच के जेई को एक ठेकेदार से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के पुख्ता सूत्रों के अनुसार विजिलेंस के पास एक ठेकेदार ने जेई के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
शिकायत में ठेकेदार ने कहा था कि उसकी ओर से किए गए कार्यों के बिल पास करवाने की एवज में जेई रिश्वत मांग रहा है। इस पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जेई को रंगेहाथ धर दबोचा। आईपीएच का जेई पुरुषोत्तम चंद धीमान धर्मशाला उपमंडल में तैनात है।
विज्ञापन
आरोपी ने ठेकेदार को रिश्वत के पैसे देने के लिए दाड़ी स्थित अपने सरकारी क्वार्टर के बाहर बुलाया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने कुछ माह अपने कार्यों को पूरा कर इनके बिल एक माह पहले जेई को दे दिए थे। इसके बाद आरोपी बिल पास करने में आनाकानी करने लगा और रिश्वत की मांग रखी।
विज्ञापन
सरकारी काम उसे वर्ष 2015 में आवंटित हुए थे। खास यह है कि नोटबंदी के बाद भी रिश्वतखोरों पर अभी तक कोई लगाम नही लग पाई है। महज अल्प समय में पहले मंडी में एक जज को रिश्वत लेने के आरोप में धरा गया था और अब जेई भी दबोचा गया है।