फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investment Company Fraud on the name of RD and FD

आरडी और एफडी में करोड़ों का घोटाला कर कंपनी फरार

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Investment Company Fraud on the name of RD and FD

आरडी, एफडी और रियल इस्टेट में पैसा इन्वेस्ट करवाने वाली कंपनी करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हो गई है। सोनीपत में स्थित कंपनी के हेड ऑफिस में बीते एक माह से ताले लटके हैं, जबकि कंपनी प्रबंधक मौके से गायब है। बीते एक साल से किसी भी उपभोक्ता को एफडी या आरडी की मैच्योरिटी नहीं दी गई है। कंपनी में जिला हमीरपुर के निवेशकों ने भी करीब तीन करोड़ रुपये इन्वेस्ट किया है। 

विज्ञापन


कंपनी के निवेशकों एवं उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने एफडी, आरडी और रियल इस्टेट के माध्यम से कंपनी में काफी पैसा लगाया है। करीब एक सौ से अधिक निवेशकों और एजेंटों ने कंपनी में तीन करोड़ रुपये के करीब पैसा लगाया है, लेकिन निवेशकों एवं उपभोक्ताओं का पैसा डकार कंपनी फरार हो गई है। 

विज्ञापन

सोनीपत स्थित हेड ऑफिस पर ताला, प्रबंधक फरार, हमीरपुर थाने में शिकायत

Investment Company Fraud on the name of RD and FD

इसकी शिकायत करीब एक दर्जन निवेशकों और उपभोक्ताओं ने पुलिस थाना सदर में दर्ज करवा दी है। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी का सर्वर खुला है। ऐसे में हमीरपुर कार्यालय का प्रबंधक लोगों को गुमराह कर अभी भी एफडी और आरडी की किस्त वसूल रहा है। इतना ही नहीं, हमीरपुर कार्यालय के प्रबंधक ने भी अरसे से किसी उपभोक्ता की एफडी या आरडी की मैच्योरिटी नहीं दी है। 

निवेशकों और उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लोगों का पैसा वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही लोगों को गुमराह कर अभी भी पैसा वसूल रहे हमीरपुर के प्रबंधक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि कुछेक लोगों की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जल्द ही कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed