फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Army Naik Murder in Delhi resident of Kangra Himachal Pradesh

सेना के नायक की हवलदार ने चाकू घोंपकर की हत्या

Sat, 17 Aug 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Naik Murder in Delhi resident of Kangra Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली कैंट स्थित सेना की बैरक में 14 अगस्त को सेना के नायक की हवलदार ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उस समय बैरक में 16 जवान मौजूद थे। नायक की हत्या के बाद मौके से सबूत भी मिटा दिए गए। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्जकर दो जवानों को गिरफ्तार किया है। नायक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या के अनुसार कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी रमेश (52) सेना में नायक थे। उनकी तैनाती दिल्ली कैंट इलाके में थी। यहां सेना की सेंटर व्हीकल डिपो की बैरक है। 14 अगस्त की शाम बैरक में सेना के 16 जवानों के साथ नायक रमेश और हवलदार रोशनलाल (57) मौजूद थे।

विज्ञापन

नायक रमेश और रोशनलाल शराब पी रहे थे, इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। रोशनलाल ने चाकू उठाकर रमेश पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। रमेश को सीने, कंधे और सिर में करीब एक दर्जन वार किए। नायक रमेश वहीं लहूलुहान होकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाकू नायक रमेश के सीने में अंदर तक घुस गया था। 

हवलदार रणवीर ने इसकी जानकारी कर्नल को देते हुए बताया कि रमेश बैरक में गिरने से चोटिल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। हवलदार रणवीर ने मौके से सबूत मिटाने की नीयत से खून आदि साफ करवा दिया। आरोप है कि बैरक में मौजूद 16 जवानों में से किसी ने भी नायक रमेश को बचाने की कोशिश नहीं की।

दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हवलदार रोशनलाल को हत्या और रणवीर को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब पीकर जब भी झगड़ा होता था तो नायक रमेश रोशन लाल की पिटाई कर देता था। हवलदार रोशनलाल इस बात का बदला लेना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed