{"_id":"906088e4b409ea46c6a2687692692885","slug":"incident-that-trembled-soul-truck-driver-burned-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा ऐसा कि रूह कांप उठे, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा ऐसा कि रूह कांप उठे, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर
बयूरो/ अमर उजाला, पांवटा
Updated Sun, 30 Mar 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पांवटा-कालाअंब पर माजरा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक चालक स्टेयरिंग पर जिंदा जल गया।
विज्ञापन
रविवार को रेत से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, फिर उसमें आग लग गई। ट्रक ड्राइवर अमजद खान सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और ट्रक से निकलने में नाकाम रहा।
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ट्रक एचआर-37 सी-5886 पांवटा से रेत-बजरी भरकर नाहन की तरफ जा रहा था। माजरा नया गांव के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। इस दौरान चालक अमजद खान (22) निवासी गांव सुल्तानपुर, जिला पंचकूला (हरियाणा) सीट व स्टेयरिंग के बीच में बुरी तहर फंस गया और ट्रक से बाहर निकलने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस, फायर स्टेशन व माजरा पुलिस को दी।
लेकिन जब तक माजरा से एंबुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पातीं, तब तक चालक की झुलसकर मौत हो चुकी थी।