{"_id":"2d263d6e531335c11483f985ff74df4f","slug":"in-road-accident-death-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर को निकले थे, फिर कभी नहीं आएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर को निकले थे, फिर कभी नहीं आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 05 Oct 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के स्थानीय सिनेमा हॉल और बहडाला क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भड़ोलियां कलां निवासी संध्या लाल हर रोज की तरह सुबह के समय सैर के लिए बहडाला की तरफ निकले थे।
इसी दौरान ऊना-नंगल हाईवे पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिलाने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन उनके परिजन उन्हें लुधियाना के डीएमसी ले गए, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, ऊना मुख्यालय के सिनेमा हॉल के पास एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उपचार दिलाने के बाद उसके परिजन उसे घर ले गए। हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।