फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In a few hours joy turned into mourning

...और कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई खुशी

Mon, 21 Apr 2014 09:58 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 21 Apr 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
In a few hours joy turned into mourning

बिलासपुर में चालक की लापरवाही से दो दिन के नवजात की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से नवजात शिशु को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। परिजन सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से शिमला ले रहे थे।

विज्ञापन


बीच रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार नम्होल के खरोटा निवासी धर्मपाल की पत्नी दीपा की शनिवार को डिलीवरी हुई।
विज्ञापन


बेटा पैदा होने का पता लगते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। रविवार को चिकित्सक ने बच्चे की हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। परिजनों ने अस्पताल की एंबुलेंस सेवाएं ली। एंबुलेंस में मां दीपा, नानी तारा देवी, दादी कमला देवी एंबुलेंस में बैठकर शिमला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी की गोद से छूटकर नवजात की मौत

In a few hours joy turned into mourning

राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पहुंचते ही एंबुलेंस चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी में सवार सभी लोग गिर गए। दादी की गोद से भी बच्चा छूटकर जोर से गाड़ी में गिर गया।

अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दादी कमला का भी उपचार करवाया गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक की लापरवाही से बच्चा गोद से गिरा और उसके बाद उसकी मौत हुई है।

इस मामले को लेकर परिजन पुलिस में गए और यह मामला दर्ज किया गया है। उधर, इस बारे में डीएसपी हेड र्क्वाटर प्रताप ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed