फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ht suspended in student torture case at nahan

बिच्छू बूटी से डराया बच्चा, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य शिक्षक निलंबित

Thu, 15 Mar 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 15 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
ht suspended in student torture case at nahan

एक बूटी जिसे छूने मात्र से भी लोग कतराते हैं। खुजली व जलन के साथ शरीर को झकझोर कर रखने वाली इस बूटी का नाम बिच्छू बूटी है। शिलाई क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक ने इसी बूटी का इस्तेमाल बच्चों को डराने के लिए किया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो की जांच के बात पता चला कि वीडियो शिलाई के धकोली प्राइमरी स्कूल का है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


बीते मंगलवार को मामले की जांच पूरी हुई। विभाग ने स्कूल के मुख्य शिक्षक भवान सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने कार्रवाई अमल में लाई। विभाग ने निलंबन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं हैं। साथ ही शिक्षा खंड शिलाई को भी इस बारे में पत्र भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों में हड़कंप

ht suspended in student torture case at nahan

बिच्छू बूटी के वायरल हुए वीडियो ने अभिभावकों में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में साफ तौर पर एक शिक्षक की करतूत सामने आ गई। वीडियो में शिक्षक द्वारा एक छात्र को बिच्छू बूटी का डर दिखाया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाले एक छोटे बच्चे को बिच्छू बूटी से डराते हुए पीट रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो किसने बनाई लेकिन विभाग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने के बाद धकोली स्कूल के मुख्य शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है।

शिक्षक निलंबित : उपनिदेशक
उधर, शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि वीडियो धकोली प्राथमिक स्कूल का है। जांच पूरी करने के बाद शिक्षक भवान सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिक्षा खंड शिलाई को भी पत्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed