फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCA CASE: BJP MP Anurag thakur will appear in vigilance office today

विजिलेंस के थाने में अनुराग ठाकुर हाजिर हो

Thu, 29 May 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 May 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
HPCA CASE: BJP MP Anurag thakur will appear in vigilance office today

भाजपा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कल विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने खुद 2 जून के बजाय 31 मई को विजिलेंस थाने में पूछताछ के लिए उपलब्ध होने को कहा है। हालांकि, विजिलेंस ने उन्हें 2 जून को थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


उन्हें यह नोटिस एचपीसीए पर दो मंजिला सरकारी भवन गिराने और 720 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा करने के आरोप में भेजा गया था। विजिलेंस ने उनसे होटल पवेलियन निर्माण के लिए हजारों पेड़ गिराने के मामले में भी पूछताछ की तैयारी की है। अनुराग से दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ होगी और एचपीसीए पर लगे आरोपों में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन


विजिलेंस की धर्मशाला जांच टीम के लिए अनुराग से पूछताछ अहम होगी। इन दोनों मामलों की जांच पूरी हो चुकी है। अनुराग से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी चार्जशीट तैयार कर फाइल विजिलेंस मुख्यालय भेजेगी। विजिलेंस ने एचपीसीए के खिलाफ अलग-अलग मामलों तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15-16 लोगों को बनाया जा रहा आरोपी

HPCA CASE: BJP MP Anurag thakur will appear in vigilance office today

विजिलेंस ने एचपीसीए पर अवैध रूप से पेड़ काटने और भवन गिराने के मामलों की जांच पूरी कर दी है। विजिलेंस सूत्रों की माने तो दोनों ही मामलों में करीब 15 लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है।

इनमें वन, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों सहित एचपीसीए के कई पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एचपीसीए पर दर्ज पहली एफआईआर में कुल 18 लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed