{"_id":"58f09dc04f1c1bbd4ccf5053","slug":"hp-police-caught-two-brother-with-drugs-at-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नशे की सप्लाई करने आ रहे सगे भाईयों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल में नशे की सप्लाई करने आ रहे सगे भाईयों को पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पांवटा में पुलिस और सुरक्षा शाखा संयुक्त टीम ने देर रात 6 किलो 110 ग्राम चूरापोस्त के साथ दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड से आरोपी पांवटा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गुप्त सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने नाके में दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने सतीवाला के समीप बाइक में लगे बैग से नशे की इस खेप को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरक्षा शाखा को उत्तराखंड से हिमाचल में नशीले पदार्थ की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बाद वीरवार शाम से कुछ संदिग्ध स्थलों पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
पांवटा के सतीवाला में भी बाइक सवारों को रोका गया। इस दौरान उत्तराखंड के विकासनगर के ग्राम ढालीपुर निवासी दो सगे भाई मोहसीन (26) व असलम दोनों पुत्र शाहिद अहमद की पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू कर दी।
आरोपियों ने मोटरसाइकिल नंबर यूपी 11एडी-1463 में लटके एक बैग में चूरा पोस्त की खेप को छिपाकर रखा था। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों से 6 किलो 110 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं।