तो ऐसे चल रहा है इंटरनेट पर सेक्स का धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर कैसे सेक्स और एस्कॉर्ट का कारोबार चलता है, इसका जायजा एक सहयोगी ने लिया। वेबसाइट खंगालने के बाद कुछ नंबर मिले। इनमें से एक नंबर पर कॉल किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। (इसी बातचीत के कुछ अंश)
ग्राहक(सहयोगी): हैलो एस्कॉर्ट सर्विस।
दलालः देखिए लगता है आपका गलत नंबर मिला है।
ग्राहकः नंबर गलत नहीं, मुश्किल से वेबसाइट से निकाला है। जल्दी बताओ आपकी सर्विस कहां है।
दलालः कौन सी वेबसाइट से, मेरी तो कोई साइट वाइट नहीं है।
ग्राहकः अरे भई जल्दी बताओ सर्विस देनी है कि नहीं, पैसों की चिंता न करो।
दलाल(धीमी आवाज में): कोड नंबर बताओ।
टूरिस्ट प्लेस पर पूरी सर्विस
ग्राहकः मनाली एस्कॉर्ट लिखा है साइट पर।
दलालः पूरा कोड नंबर बताओ।
ग्राहकः मनाली एंड रशियन एस्कॉर्ट सर्विस लिखा है। हैश के साथ। कुछ साइन जैसे भी हैं।
दलालः अच्छा ठीक है।
ग्राहकः सर्विस मंडी में चाहिए।
दलालः देख भाई, सर्विस तो मनाली में ही मिलेगी। मंडी जरा दूर है। वहां कोई आता जाता नहीं।
साइट पर क्लिक कर लड़की चूज कर लो
ग्राहकः तुम लोग क्या दिखाओगे नहीं, कैसी है तुम्हारी सर्विस।
दलालः साइट पर ऑप्शन दिए हैं। लड़की चूज करो बाकी हम देख लेंगे।
ग्राहकः पैसा कितना लोगे भई?
दलालः पैसे तो घंटे या रात के हिसाब से लेते हैं। अच्छी चीज तो 10000 से कम नहीं मिलेगी।
ग्राहकः ठीक है मैं सोच कर दोबारा कॉल करता हूं।
ऑनलाइन होती है बुकिंग
यदि आप कॉलगर्ल की सर्विस चाहते हैं तो बस एक क्लिक में आपको आपकी पसंद की चीज मिल जाएगी। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस क्लिक कर देखते जाइए और जो चेहरा पसंद हो उसे चूज कर लीजिए।
यही नहीं, इनके रेट कितने हैं, ये कहां कहां उपलब्ध है। इसकी भी पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी। लोकल कॉलगर्ल से लेकर विदेशी तक सब और हर उम्र की कॉलगर्ल आपको मिल जाएगी। बस आप पैसे तैयार रखिए ये कॉलगर्ल होटल, रेस्टोरेंट यहां तक की आपके घर भी पहुंच जाएंगी।
ऐसा हम नहीं, इंटरनेट पर चल रही तमाम एस्कॉर्ट वेबसाइटें कह रही हैं। पहले जो काम दलाल करते थे अब वही काम इंटरनेट पर चल रही सेक्स और एस्कॉर्ट वेबसाइटें चला रही हैं। शायद आज ऐसा कोई ही ऐसा शहर होगा जहां ये सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।
ईमेल से लेकर फेसबुक अकाउंट पर प्रचार
इन वेबसाइटों का प्रचार इंटरनेट पर कई तरीकों से चल रहा है। फेसबुक पर भी कई अकाउंट बने हैं। यहां बाकायदा मोबाइल नंबर और शहरों के नाम तक दिए गए हैं। कई जगह ईमेल भेजने पर भी बुकिंग होती है।
इनमें आपसे कुछे सवाल पूछे जाते हैं। साइट चला रहे शातिर पूरा वेरीफाई करने के बाद ही सर्विस भेजते हैं। वेबसाइट के अलावा प्रमुख शहरों के इनके दलाल होते हैं जो होटलों आदि में सर्विस भिजवा रहे हैं।
वेबसाइट पर ज्यादातर दिए गए नंबर पंजाब और हरियाणा से चलाए जा रहे हैं। हिमाचल या उत्तराखंड जहां भी सर्विस चाहिए, वो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बुकिंग की जाती है। यहां तक कि कई बार पैमेंट भी ऑनलाइन मांगी जाती है। ये सारा कारोबार इतना हाईटैक है कि पुलिस भी इन तक नहीं पहुंच पाती। पकड़ने पर इनका अपराध साबित नहीं हो पाता क्योंकि इनसे जुड़े ज्यादातर लोग पैसों के लिए अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं।