फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali youth made Mortgage in Saudi Arabia

सऊदी अरब में हिमाचली युवक को बनाया बंधक!

Fri, 27 Jun 2014 05:36 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
Himachali youth made Mortgage in Saudi Arabia

हमीरपुर के मंडयाणी निवासी विजय कुमार सहित अन्य भारतीयों को सऊदी अरब में कंपनी ने बंधक बना लिया है। विजय कुमार ने अपने परिजनों को व्हाट्स ऐप पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय समेत इन युवकों को करीब चार दिन पहले ही बंधक बनाया गया है। उसके बाद विजय की परिजनों से भी बात हुई। कहा कि कंपनी काम तो करवा रही है लेकिन पैसे नहीं देती।
विज्ञापन


जब घर जाने के बारे में कहा जाता तो कंपनी के अधिकारी डराते और धमकाते हैं। ऐसे में ये सभी युवक वहां बंधुआ मजदूरी करने को मजबूर हो गए हैं।

विजय ने बताया, तीन लोग लगा चुके हैं फांसी

Himachali youth made Mortgage in Saudi Arabia

विजय के पिता रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा मार्च 2013 में सऊदी अरब गया था। वह मिस्त्री का काम करता है। व्हाट्स ऐप पर बंधुआ मजदूर बनाने की जानकारी मिली।

सात-आठ महीने से कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। खाना तक ठीक ढंग से नहीं दिया जाता। तीन लोगों ने तो फांसी लगाकर जान दे दी है।

परिजनों के दावे के अनुसार करीब 450 भारतीय नागरिकों समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया, नेपाल, फिलीपींस आदि देशों के 1200 नागरिकों से बंधुआ मजदूर के रूप में कार्य करवाया जा रहा है।

कोर्ट के आदेशों को भी नहीं मान रही कंपनी

Himachali youth made Mortgage in Saudi Arabia

परिजनों का कहना है कि सऊदी अरब का लेबर कोर्ट घर भिजवाने के आदेश देता है लेकिन कंपनी उन आदेशों की भी पालना नहीं कर रही है। कर्मचारियों को डराया जा रहा है। धमकाने का भी आरोप लगाया है।

विजय कुमार के पिता रूप लाल ने सांसद अनुराग ठाकुर से बेटे को छुड़ाने के लिए गुहार लगाई है। रूप लाल ने कहा कि मामला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी बताया है। कहा कि प्रदेश और भारत सरकार उसके बेटे को भारत लाने में सहायता करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed