फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Vigilance News: Drugs recovered from car bribe accused Sho Neeraj Rana

विजिलेंस: रिश्वत के आरोपी एसएचओ की गाड़ी से चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में भी मामला दर्ज

Wed, 22 Dec 2021 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

नीरज राणा को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच में अब तक की सेवाओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Vigilance News: Drugs recovered from car bribe accused Sho Neeraj Rana
रिश्वत के आरोपी एसएचओ की गाड़ी से चिट्टा बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत के आरोपी फरार चल रहे एसएचओ नीरज राणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उसकी गाड़ी से अब चिट्टा बरामद हुआ है। विजिलेंस टीम ने कार के डैशबोर्ड में रखे पर्स से 0.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। फरार एसएचओ के खिलाफ अब एनडीपीएस एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नीरज राणा को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच में अब तक की सेवाओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। अब इंस्पेक्टर योगराज चंदेल को नादौन थाना का एसएचओ नियुक्त किया है। योगराज विजिलेंस थाना हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पुलिस लाइन हमीरपुर में रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, रिश्वत का आरोपी एसएचओ वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विजिलेंस और हमीरपुर पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बीते मंगलवार को लेबर चौक नादौन में दुधारू पशुओं का कारोबार करने वाले व्यापारी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने और विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए वह फरार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरी कल्चर रोड पर कार को खड़ा करने के बाद वह बेला के जंगल की तरफ भागा था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया है। अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाने का प्रयास कर रहा है। 

आरोपी पर विभागीय जांच के साथ उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच होगी। कहां-कहां जमीनें और मकान खरीदे हैं। बैंक में खुद और परिवार के सदस्यों के नाम पर कितनी पूंजी है, यह सब जांच के दायरे में आएगा। वर्तमान में उसके पास करीब दस लाख की लग्जरी कार है। हमीरपुर विजिलेंस के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि एसएचओ को ढूंढने में टीम लगी है। 

एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर योगराज को नादौन थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2013 में भी नादौन थाना रहा है सुर्खियों में
वर्ष 2013 में तत्कालीन एसएचओ उपनिरीक्षक अश्वनी को भी विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। उसे उपायुक्त कार्यालय के पास रिश्वत लेते पकड़ा था। बाद में सुबूतों के अभाव में वह बहाल हो गया। इसी साल राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर में सेवारत एक महिला आरक्षी पर भी सूचनाएं लीक करने का आरोप लग चुका है।


विजिलेंस ने एक राजस्व अधिकारी को रिश्वत के आरोप में ट्रैप करने का प्लान बनाया था। इससे पहले कि विजिलेंस आरोपी तक पहुंचती सारा प्लान लीक हो गया और आरोपी बच निकला। मामले में उच्च स्तरीय विभागीय जांच के बाद विजिलेंस कर्मचारी को हमीरपुर से पुलिस बटालियन जंगलबैरी और बाद में शिमला ट्रांसफर किया गया। बाद में फिर से हमीरपुर लौट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed